पैरों में पानी लगे तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 13:31

घरेलू नुस्खा : मानसून में पैरों को बचाएं फंगल इंफेक्शन से, जानें 3 आसान से तरीके -

पैरों को बचाएं फंगल इन्फेक्शन से :-

1. नमक के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो न केवल पैरों को फंगल इन्फेक्शन से बचा सकते हैं बल्कि इस मौसम संक्रमण को दूर करने में भी आपके बेहद काम आ सकते हैं. ऐसे में आप एक टब में पानी लेकर दो चम्मच नमक डालें और कुछ समय तक अपने पैरों को उसमें भिगोकर रखें. ऐसा करने से न केवल एडियां साफ होंगी बल्कि फंगल इन्फेक्शन की समस्या से भी बचा जा सकता है.

2. पैरों के नाखूनों में गंदगी जमा हो सकती है, जिसके कारण फंगल इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है. ऐसे में आप नाखुनों को छोटा रखें. छोटे-छोटे नाखून ना केवल फंगल फ्रैक्शन की समस्या से बचाव कर सकते हैं बल्कि यह पैरों को सुंदर और आकर्षक भी बना सकते हैं.

3. बारिश के मौसम में स्लीपर्स का चुनाव सही से करें. ऐसे स्लिपर्स पहनें, जिससे आपके पैर और नाखून दोनों को बारिश के पानी के संपर्क में आने से रोका जा सके. इन फुटवियर के चुनाव से पैरों को हवा भी लगती रहे.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info